Thursday, December 23, 2021

Radha vallabh teri aashiqi,

तर्ज़:- जिंदगी की न टूटे लड़ी


फ़िल्म:-क्रांति

                            राधा वल्लभ भजन

     राधा वल्लभ तेरीआशिक़ी ,खुशनुमा हो गई जिंदगी

     मोह माया की दुनिया को छोड़ो

     श्याम की कीजिये वन्दगी,खुशनुमा हो गई जिंदगी ।।

(1)मेरा दिल ले लिया आपने,यह करम कर दिया आपने

    हैसियत मेरी इतनी न थी,जितना मुझको दिया आपने

    मिल गई है मुझे हर खुशी,खुशनुमा हो गई जिंदगी ।।

(2)जबसे तेरी शरण आ गया,तेरे दर ही मुकाम हो गया,

   अब किसी दर पे जाना नही,इसी दर का गुलाम हो गया

   अब न छोड़ू तेरी चाकरी,खुशनुमा हो गई जिंदगी ।।

(3)सांवली है सूरत श्याम की,मोहिनी है मूरत श्याम की,

आपकी है शरण मे "पदम्" जपु माला तेरे नाम की

छवि प्यारी लगे आपकी,खुशनुमा हो गई जिंदगी ।।

                              //इति//

      

Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment

Contributors